Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Attack on family in Amritsar Allegations of political vendetta FIR against 20 including Sarpanch

अमृतसर में परिवार पर हमला, पार्टी बदलने को लेकर राजनीतिक रंजिश का आरोप

Wed, 11 Nov 2026 10:42 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:42 AM IST
Attack on family in Amritsar Allegations of political vendetta FIR against 20 including Sarpanch
अमृतसर के गांव बलग्गण में राजनीतिक रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। एक परिवार ने गांव के मौजूदा सरपंच और उसके साथियों पर घर में घुसकर हमला करने, महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने और तोड़फोड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर करीब 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वे पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। इसी बात को लेकर मौजूदा सरपंच के साथ उनकी राजनीतिक रंजिश चल रही थी।  परिवार का आरोप है कि हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में रामतीर्थ में आयोजित अकाली दल की रैली से लौटने के बाद सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और कथित तौर पर हमला कर दिया। परिवार ने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास बेसबॉल बैट, लाठियां, दातर और कृपाण थीं। इस दौरान महिलाओं के साथ गाली-गलौज की गई और पति को घर से घसीटकर पीटा गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर डीएसपी राजासांसी और थाना लोपोके की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि इंसाफ नहीं मिलने पर भंडारी पुल पर धरना दिया जाएगा। वहीं, संबंधित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Muzaffarnagar: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

11 Nov 2026

Meerut: मोहनपुरी में श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पर्वत की पूजा

10 Nov 2026

Meerut: गोपाल गौशाला परिसर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, 18 फीट लंबा गोवर्धन बनाया

10 Nov 2026

Meerut: भाई दूज पर बदल रहा गिफ्ट देने का अंदाज, मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर और पर्सनलाइज्ड तोहफों की बढ़ी पसंद

10 Nov 2026

हांसी के श्री श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026
विज्ञापन

हांसी : तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

10 Nov 2026

सीआईए टू थाने के पास हुई चाकूबाजी की घटना में दो घायल

10 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार, मायके पक्ष ने किया हंगामा

10 Nov 2026

टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

10 Nov 2026

सोनीपत के कुंडली में स्थित अग्रसेन धाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

10 Nov 2026

अन्नकूट पर्व पर शहर में लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

10 Nov 2026

कानपुर: अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग, स्कूटी जलकर खाक

10 Nov 2026

कानपुर: माहौल बिगाड़ने के लिए रखे थे ईंट पत्थर, आरोपी की मां और बहन ने दौड़कर बचाई जान

10 Nov 2026

कलंदरी गेट स्थित दादा खेड़ा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ लगाया भंडारा

10 Nov 2026

अप्रैल से अक्तूबर तक बाल विवाह की 11 शिकायतें, चार मामलों में काउंसिलिंग से रुकवाया विवाह

10 Nov 2026

गाजीपुर: चार करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

10 Nov 2026

कानपुर: सेल्स टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर की जीप पलटी...चालक और हमराही घायल

10 Nov 2026

Video: रुड़की में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़

10 Nov 2026

कानपुर: संगीतमय संध्या में डिंपल भूमि ने भजनों, गजलों और गीतों से बांधा समां

10 Nov 2026

कानपुर: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

10 Nov 2026

महापर्व के तीन दिन शेष... छठ पूजा घाटों पर गंदगी, केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष ने घाटों का किया दौरा

10 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया शिविर

10 Nov 2026

गाजीपुर: कार से आए हमलावरों ने युवक को मारी गोली, वारदात के बाद तमंचा लहराते फरार

10 Nov 2026

VIDEO: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

10 Nov 2026

कानपुर: 20 लाख रुपये लूटने की कोशिश, वारदात होते ही आसपास के लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

10 Nov 2026

सोनभद्र: गोवर्धन पूजा पर खौलते दूध से नहाए पुजारी, अच्छी बारिश की कामना; वीर लोरिक पत्थर पर उमड़ी भीड़

10 Nov 2026

कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने को हुई धक्कामुक्की, बाथरूम तक में सफर करने को मजबूर हुए यात्री

10 Nov 2026

डीटीयू में 75% उपस्थिति कम तो नहीं बैठ सकेंगे परीक्षा में

10 Nov 2026

भदोही: अस्पताल के ईएमओ के विश्राम कक्ष में मिला महिला का शव, घर से लापता होने के बाद पहुंची थी अस्पताल

10 Nov 2026

मऊ: नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाने वाले मेरठ के जिला जज अरविंद मिश्र का पैतृक गांव में सम्मान

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed