{"_id":"6af4654463ed7d9329099841","slug":"video-digvijay-singh-chautala-said-the-bjp-should-find-a-new-cm-for-haryana-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा भाजपा हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा भाजपा हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढे
भिवानी। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने नशे व अपराध में हरियाणा नंबर वन होने पर भाजपा से सीएम बदलने की मांग उठा डाली। साथ ही एक बार फिर हुड्डा को ओपी चौटाला व अजय चौटाला की सजा करवाने के लिए षड्यंत्रकारी बताया। जेजेपी 6 दिसंबर को महेन्द्रगढ़ में स्थापना दिवस पर रैली कर रहा है। इस रैली को कामयाब करने के लिए जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भिवानी विधानसभा के गांवों में निमंत्रण देने पहुंच रहे हैं। बुधवार को दिग्विजय चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नशे और अपराध में हरियाणा देश में नंबर वन हो चुका है। उन्होंने कहा कि दिवाली जैसे पावन पर्व पर पांच पांच मर्डर हो जाते हैं। बावजूद इसके हमारा सीएम, हमारा सीएम नहीं रहा। सीएम नायब सैनी हरियाणा की बजाय पंजाब के सीएम बन चुके हैं। इसीलिए भाजपा को अब हरियाणा के लिए नया सीएम ढूंढना चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने एक बार फिर ओपी चौटाला व अजय चौटाला की सजा के पीछे कांग्रेसियों का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी के आदेश पर रणदीप सुरजेवाला, कपिल सिब्बल व भूपेन्द्र हुड्डा ने षड्यंत्र रचा था। दिग्विजय ने कहा कि ये जानते थे, अजय चौटाला भी बाहर रहे तो पार्टी संभल जाएगी। पर उनकी जेल के बाद जिन हाथों में पार्टी गई, उन्हीं के कारण आज ये हालात हो गए। भिवानी के भीम स्टेडियम के सुधार को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा दिये गए 50 करोड़ रुपये को दिग्विजय चौटाला ने ऊंट के मुंह में जीरा बताया और कहा कि भिवानी स्टेडियम के लिए कम से कम 500 करोड़ रुपये जारी होने चाहिए। साथ ही कहा कि आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स भी गुजरात की बजाय हरियाणा में होने चाहिए। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।