फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   snake news

Baghpat News: किसान के हाथ में सांप ने डसा, झाड़फूंक कराने पर हालत बिगड़ी

Sat, 24 Oct 2026 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
snake news
रटौल। चमरावल गांव में खेत में गन्ना काट रहे किसान शेट्टी के हाथ में सांप लिपट गया और डस लिया। परिवार वाले उन्हें लेकर मुरादनगर में झाड़फूंक करने वाले के यहां लेकर पहुंचे, जहां किसान की हालत बिगड़ने पर गाजियाबाद के जिला अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगवाई। इसके बाद किसान की चाची रीना के पैर में भी सांप ने डस लिया। परिवार वालों ने उनका भी झाड़फूंक करने वाले के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन

चमरावल गांव निवासी किसान शेट्टी बृहस्पतिवार को खेत में गन्ना काट रहे थे। तभी एक सांप बलकटी पर चढ़कर उनके हाथ से लिपट गया। उन्होंने सांप को हटाने का प्रयास किया तो सांप ने दूसरे हाथ में डस लिया। उन्होंने सांप को मारकर परिजनों को सूचना दी। वहां आए परिवार वाले उन्हें लेकर मुरादनगर में झाड़फूंक करने वाले के यहां पहुंचे। जहां उपचार के दौरान किसान की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

एंटी स्नेक वैक्सीन लगने के बाद किसान की हालत में सुधार है। इसके अलावा झाड़फूंक के बाद रीना की हालत में सुधार होने पर परिवार वाले घर ले आए। इस मामले में सीएमओ डॉ. तीरथलाल का कहना है कि सांप के डसने पर झाड़फूंक कराने के बजाय सरकारी अस्पताल में पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना को पांचवीं बार डसा
चमरावल गांव के प्रवीण ने बताया कि रीना को पहले भी चार बार सांप डस चुके हैं। बृहस्पतिवार को पांचवीं बार सांप ने डसा, जिससे परिवार वाले भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed