{"_id":"6adbc273cbaf12c98308784d","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-161083-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: हत्यारोपी पत्नी और लुटेरे समेत तीन पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: हत्यारोपी पत्नी और लुटेरे समेत तीन पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
बागपत। पुलिस ने केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती के रियासत हत्याकांड में वांछित पत्नी साईन उर्फ साइना, शराब के ठेके में लूट में वांछित बंटी और चेन लूट में शामिल अंकुर बालियान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। तीनों घटनाओं में कई आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
मई 2025 में केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में रियासत की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई शमशेर ने रियासत की पत्नी साईन उर्फ साइना, उसके प्रेमी सारिम उर्फ कट्टा और कलीम उर्फ कल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में हत्यारोपी कलीम, सारिम जेल भेजे जा चुके हैं। हत्याकांड में वांछित पत्नी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
इसके अलावा गौरीपुर जवाहरनगर गांव के शराब-बीयर के कंपोजिट ठेके में 20 जुलाई को हुई लूट की घटना में पुलिस ने विकास, मयंक उर्फ भोलू निवासी संतोषपुर और रिंकू उर्फ विशाल निवासी जावली जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि बंटी निवासी जावली वांछित चल रहा है। इसके अलावा बड़ौत के कुमकुम ढाबे की संचालक कुमकुम ने मई में सोने की चेन लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें अंकुर बालियान निवासी कविनगर जिला गाजियाबाद वांछित चल रहा है। एसपी पूर्णेंदु सिंह का कहना है कि तीनों इनामी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।