{"_id":"6a074c87296cfd5596012951","slug":"video-bridge-over-garai-river-near-gorari-inaugurated-20-villages-receive-major-relief-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोरारी के पास गड़ई नदी पर बने पुल का लोकार्पण, 20 गांवों को मिली बड़ी राहत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरारी के पास गड़ई नदी पर बने पुल का लोकार्पण, 20 गांवों को मिली बड़ी राहत; VIDEO
चंदौली के मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने गोरारी गांव के पास गड़ई नदी पर 2 करोड़ 58 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय ग्रामीणों के हाथों पुल का उद्घाटन कराकर जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
यह पुल बनने से क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से इस स्थान पर पुल न होने के कारण लोग बांस-बल्लियों के सहारे नदी पार करने को मजबूर थे। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक कठिन हो जाती थी तथा कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं।
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विधायक बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें लिखित रूप से पुल निर्माण की मांग सौंपी थी। उन्होंने तत्काल इस मांग को शासन तक पहुंचाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर परियोजना को स्वीकृति दिलाई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है।
विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पवन सिंह, सूरज सिंह, कल्लू सिंह, बब्बू सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, रितेश विहार, शुभम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गंगाराम साहनी, संजय पासवान, आलोक सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।