{"_id":"6a06f2ff3d325d5328096ebb","slug":"video-kanpur-police-arrests-25000-rewarded-fugitive-in-1981-wife-murder-case-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 45 साल बाद कानून के शिकंजे में 'कातिल' पति: पत्नी की हत्या कर 1981 से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 45 साल बाद कानून के शिकंजे में 'कातिल' पति: पत्नी की हत्या कर 1981 से था फरार
कानपुर पुलिस ने करीब 45 वर्ष पुराने हत्या प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 1981 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अशोक कुमार जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हरबंश मोहाल थाना पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित गंभीर अपराध के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार आरोपी अशोक कुमार जैन हरबंश मोहाल क्षेत्र के लोकमन इलाके का निवासी है। वर्ष 1981 में उस पर अपनी पत्नी राधा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में राधा के ससुराल पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
हत्या के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था और वर्षों से पुलिस गिरफ्त से बचता आ रहा था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हाल ही में सक्रिय की गई पुलिस कार्रवाई और खुफिया सूचना के आधार पर हरबंश मोहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।