Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसा: रेलवे का दावा- सभी यात्री सुरक्षित, मेंटेनेंस दस्तावेजों की होगी जांच, ट्रैक बहाल

Fri, 13 Nov 2026 08:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Nov 2026 08:42 AM IST
सार

Kanpur Train Accident: सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच पटरी से उतरने की घटना की जांच के लिए रेलवे ने चार सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है। पौने ग्यारह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक बहाल किया गया, जबकि एसी के बजाय स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों को किराए का अंतर वापस किया जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur Chauri Chaura Express accident Railways claims all passengers are safe maintenance record will examined
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को चौरीचौरा ट्रेन के पटरी से उतरने के मामले की जांच चार सदस्यीय टीम करेगी। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय ने चार सदस्यीय जेएजी स्तर की बहु-विभागीय कमेटी गठित की है। कमेटी में संरक्षा, यांत्रिक, विद्युत (परिचालन) और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, करीब पाैने 11 घंटे बाद कोचों को पटरी से हटाकर प्लेटफार्म नंबर सात से यातायात बहाल किया जा सका।


ट्रेन संख्या 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस बुधवार शाम 5:03 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना हुई। स्टेशन से महज दो मिनट आगे बढ़ने पर इसके चार एसी कोच बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई थीं। इन कोचों में करीब 301 यात्री सवार थे। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पाैने 11 घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह 3:50 बजे चारों प्रभावित कोचों को पटरी से हटाया जा सका।

Trending Videos
Kanpur Chauri Chaura Express accident Railways claims all passengers are safe maintenance record will examined
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह सामने आएगी
इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर सात से रेल यातायात सुचारू हो सका। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि कैरेज एंड वैगन विभाग की ओर से कोचों के रखरखाव से जुड़े दस्तावेज की भी जांच होगी। ट्रेन की प्राथमिक रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ हो सकती है। प्रभावित एसी कोचों के यात्रियों के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई थी। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की असल वजह सामने आएगी।

Kanpur Chauri Chaura Express accident Railways claims all passengers are safe maintenance record will examined
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

एसी और स्लीपर के किराये का अंतर होगा वापस, 72 घंटे में करना होगा आवेदन
हादसे के बाद चारों एसी कोचों के यात्रियों को आगे की यात्रा स्लीपर कोचों से कराई गई। एसी का टिकट लेने के बावजूद स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों को किराये का अंतर वापस किया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 72 घंटे के भीतर आवेदन करना होगा। रेलवे प्रशासन के मुताबिक एसी और स्लीपर श्रेणी के किराये का अंतर निकालकर शेष धनराशि लौटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Chauri Chaura Express accident Railways claims all passengers are safe maintenance record will examined
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

चौरीचौरा 58 मिनट लेट पहुंची गोरखपुर, स्पेशल ट्रेन सवा दो घंटे देर
हादसे के बाद चौरीचौरा एक्सप्रेस करीब दो घंटे 57 मिनट तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही। रात आठ बजे ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। बृहस्पतिवार सुबह 7:07 बजे यह 58 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं, अन्य यात्रियों के लिए रात नौ बजे चलाई गई 10 कोच की स्पेशल ट्रेन को सुबह नौ बजे तक गोरखपुर पहुंचना था लेकिन वह करीब 11:15 बजे पहुंची। यात्री गोविंद के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन अहिल्यापुर स्टेशन पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। इसके बाद भी यात्रियों को गोरखपुर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। ऐसे में हादसे के बाद यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन भी देरी का शिकार रही।

विज्ञापन
Kanpur Chauri Chaura Express accident Railways claims all passengers are safe maintenance record will examined
Kanpur Train Accident - फोटो : amar ujala

रेलवे ने कहा- चार एसी कोचों के सभी यात्री सुरक्षित
सेंट्रल स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने के बाद 33 यात्रियों के चोटिल होने की चर्चा को रेलवे प्रशासन ने खारिज किया है। उत्तर मध्य रेलवे ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि हादसे में किसी भी यात्री के चोटिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर चार सदस्यीय उच्चस्तरीय बहुविभागीय कमेटी गठित की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed