{"_id":"6a074c8f7fb070b0f40e9609","slug":"video-villagers-anger-erupts-over-clean-drinking-water-water-tank-locked-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी टंकी पर जड़ा ताला; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पानी टंकी पर जड़ा ताला; VIDEO
चहनियां विकासखंड के सरफुद्दीनपुर गांव में शुद्ध पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। वर्षों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्राम सभा में स्थित पानी टंकी के पंप हाउस (मोटर रूम) में ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव (सरफुद्दीनपुर) की भौगोलिक स्थिति के बावजूद प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। बूथ अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चकरा ग्राम सभा में पानी टंकी का निर्माण तो हुआ है, लेकिन सरफुद्दीनपुर गांव में पाइपलाइन नहीं बिछाई गई।
विवाद का मुख्य कारण यह है कि सरफुद्दीनपुर गांव की जमीन पर ही सोनबरसा ग्राम सभा के लिए पानी टंकी बनाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी हमारे गांव में लगी है, लेकिन इसका लाभ दूसरे गांव को दिया जा रहा है, जबकि सरफुद्दीनपुर के ग्रामीण प्यासे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।