सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   dispute turned bloody, brother stabbed his sleeping sister,death.

Balod News: आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, सनकी भाई ने सो रही बहन के गले पर कैंची से किया वार, मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 12:23 AM IST
dispute turned bloody, brother stabbed his sleeping sister,death.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसली में एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। हमला उस वक्त किया गया जब बहन बेखबर सो रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

थाने तक पहुंचा था विवाद, पुलिस ने कराई थी समझाइश
जानकारी के मुताबिक, आरोपी भाई पोषण सोनकर और उसकी बहन तनीषा सोनकर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को भी दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। भाई के व्यवहार से परेशान होकर तनीषा देवरी थाने पहुंची थी और भाई के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम परसली गांव पहुंची और आरोपी भाई को सख्त हिदायत देते हुए समझाइश दी। इसके बाद मृतिका ने अपना आवेदन वापस ले लिया था, लेकिन किसे पता था कि यह सुलह महज कुछ घंटों की शांति है।

नींद में किया जानलेवा हमला
पुलिस के जाने के बाद आरोपी पोषण सोनकर के मन में बहन के प्रति गुस्सा और बढ़ गया। जैसे ही दोपहर बाद तनीषा अपने कमरे में सोने गई, आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। उसने घर में रखी एक धारदार कैंची उठाई और सो रही बहन के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तनीषा की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां वह लहूलुहान हालत में तड़प रही थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवती को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया। खून अधिक बह जाने और चोट गहरी होने के कारण इलाज के दौरान तनीषा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर आरोपी भाई पोषण सोनकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हमला अचानक उपजे गुस्से का परिणाम था या आरोपी ने पहले से ही इसकी योजना बना रखी थी।
भाई बना हत्यारा
भाई बना हत्यारा 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजीपुर में 26 हेक्टेयर से अधिक जमीन कराई मुक्त, VIDEO

15 May 2026

अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर सभा ने डीएम को सौंपा पत्रक, VIDEO

15 May 2026

सीएचसी में मिली बुजुर्ग की लाश, VIDEO

15 May 2026

Video: जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से अभ्यास में जुटी लखनऊ टीम

15 May 2026

Video: इकाना स्टेडियम में पहुंची चेन्नई सुपर किंग व लखनऊ की टीम

15 May 2026
विज्ञापन

Video: जानकीपुरम में 1817.97 लाख की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का हुआ भूमिपूजन

15 May 2026

कुंभ एक्सप्रेस में ले जाए जा रहे थे प्रतिबंधित कछुए, निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा तस्कर

15 May 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 50 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

15 May 2026

Video: मोगा के श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया कूलर

15 May 2026

Video: भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने मंडी में की पत्रकार वार्ता, बोले- महंगाई से जनता परेशान

15 May 2026

अमेठी में पेट्रोल-डीजल महंगा, बढ़ी चिंता, पंपों पर तेल संकट गहराया

15 May 2026

अमेठी में धूप के तेवर ने लोगों को किया बेहाल लोग

15 May 2026

बलरामपुर में जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू, कार्यकर्ताओं को दी गई संगठन व विचारधारा की सीख

15 May 2026

अलीगढ़ में दंगल का आयोजन, नन्हें पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

15 May 2026

अमेठी में अमृत भारत योजना से नई चमक में दिखेगा गौरीगंज स्टेशन

15 May 2026

ओपी राजभर बोले- पीएम मोदी की अपील राष्ट्रहित में, VIDEO

15 May 2026

जौनपुर में नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने निकाला जुलूस, VIDEO

15 May 2026

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में सड़क पर उतरा अधिवक्ता संघ, महिला वकील की जंगल में मिली थी निर्वस्त्र लाश

15 May 2026

Video: इकाना स्टेडियम पहुंची LSG की टीम, फैंस ने लगाए LSG-LSG के नारे

15 May 2026

बलरामपुर में स्मार्ट सिटी के रूप में स्वच्छ और सुंदर होगा शहर

15 May 2026

अयोध्या में वेतन कटौती के आरोप पर सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन का किया घेराव

15 May 2026

Video: छात्र-छात्राओं को आपदा से निपटने और प्राथमिक उपचार के दिए टिप्स

15 May 2026

Video: समाजसेवी नाथू राम बोले- आम आदमी चुनकर जाएगा तो होंगे विकास कार्य

15 May 2026

नाहन: जिला परिषद के वार्ड 11, 12 व 13 से नहीं लिया किसी प्रत्याशी ने नाम वापस, आठ के बीच होगा मुकाबला

15 May 2026

Video: धर्मपुर में प्रत्याशियों को वितरित हुए चुनाव चिह्न, राजनीतिक सरगर्मियां हुईं तेज

15 May 2026

Video: इकाना स्टेडियम के बाहर लखनऊ से ज्यादा CSK के फैंस पहुंचे, धोनी-धोनी के लगाए नारे

15 May 2026

काशीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित हुई किसान गोष्ठी

Kashipur: महंगाई से परेशान लोग बोले- पेट्रोल, गैस और जरूरी सामान के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा बजट

Video: फैजुल्लागंज उपकेंद्र में लगा बिजली शिविर, अपनी समस्यओं को लेकर पहुंचे उपभोक्ता

15 May 2026

Video: एसडीएम नाहन बोले- चुनाव प्रचार पर लगी रोक, नहीं हो पाएंगी सभाएं या जुलूस

15 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed