{"_id":"6a071d5d468204e6e50fad21","slug":"video-over-26-hectares-of-land-liberated-in-ghazipur-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में 26 हेक्टेयर से अधिक जमीन कराई मुक्त, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में 26 हेक्टेयर से अधिक जमीन कराई मुक्त, VIDEO
गाजीपुर जिले में सरकारी और राजस्व भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 26 हेक्टेयर से अधिक भूमि कब्जामुक्त कराई। कई स्थानों पर चकरोड, पोखरे और सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी चलवाई गई।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार तहसील कासिमाबाद में नौ राजस्व गांवों के 21 स्थानों पर, जमानिया में चार गांवों के 21 स्थानों पर तथा सदर तहसील में 13 गांवों के 21 स्थानों पर कार्रवाई की गई। इसी तरह सेवराई, सैदपुर, जखनिया और मुहम्मदाबाद तहसीलों में भी अभियान चलाकर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए गए।
अभियान के दौरान राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर चकरोड और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को खाली कराया गया। कई स्थानों पर रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कर पत्थर गड़ी और चकरोड निर्माण का कार्य भी कराया गया। वहीं पोखरों पर किए गए अवैध कब्जों को भी चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई गई भूमि संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।