{"_id":"6a06c3981865d7c1370fe352","slug":"video-rising-prices-of-petrol-diesel-and-cng-have-increased-peoples-difficulties-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल, डीजल और सीएनजी महंगी होने से बढ़ी आमजन की परेशानी, लोगों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी महंगी होने से बढ़ी आमजन की परेशानी, लोगों ने जताई नाराजगी
बिलाल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 12:26 PM IST
Link Copied
देशभर में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों में हुई बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह जैसे ही वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर पहुंचे तो उन्हें ईंधन के नए बढ़े हुए दामों की जानकारी मिली। पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि किए जाने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के समीप पेट्रोल पंप पर सुबह से ही वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। कई लोगों ने बढ़ी हुई कीमतों को लेकर चिंता जताई और कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए यह बढ़ोतरी बड़ी परेशानी लेकर आई है। लोगों का कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य पदार्थों, सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होने की संभावना है।
कार चालक प्रशांत ने बताया कि हर महीने पेट्रोल पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा लोगों के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों ने भी सरकार और कंपनियों से राहत देने की मांग की। ऑटो चालक राशिद अली ने कहा कि सीएनजी के दाम बढ़ने से उनकी आमदनी प्रभावित होगी। किराया बढ़ाने पर यात्रियों से विवाद की स्थिति बनती है और किराया न बढ़ाएं तो बचत कम हो जाती है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार सुबह से ही कई ग्राहक बढ़े हुए दामों को लेकर जानकारी लेते नजर आए। वहीं ट्रक चालक
रुपेश ने बताया कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव पूरे बाजार और आम उपभोक्ता पर पड़ता है। परिवहन लागत बढ़ने से बाजार में वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे महंगाई और तेज होने की आशंका है। ग्रेटर नोएडा में लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दामों में हुई यह बढ़ोतरी आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ाने वाली साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।