फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   miscreants entered school and BEAT Class 12 student In Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: स्कूल में घुसकर दबंगों का आतंक, 12वीं के छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; सीसीटीवी फुटेज वायरल

Mon, 07 Sep 2026 07:06 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

मारपीट की यह पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सामने आए घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कई युवक मिलकर छात्रों के साथ बर्बरता से मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन
miscreants entered school and BEAT Class 12 student In Greater Noida
स्कूल में घुसकर छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बेखौफ बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण सूरजपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। यहां के खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज में दिनदहाड़े कुछ दबंगों ने घुसकर मारपीट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने स्कूल परिसर में घुसकर 12वीं कक्षा के छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल में रोजमर्रा की तरह गतिविधियां चल रही थीं। तभी अचानक आधा दर्जन से ज्यादा बाहरी युवक स्कूल परिसर में जबरन घुस आए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने छात्रों को निशाना बनाते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने छात्रों को पूरे स्कूल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस अचानक हुए हिंसक हमले से स्कूल में मौजूद अन्य छात्रों और स्टाफ में भारी दहशत और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
मारपीट की यह पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सामने आए घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कई युवक मिलकर छात्रों के साथ बर्बरता से मारपीट कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने तुरंत सूरजपुर पुलिस से इसकी शिकायत की। नोएडा पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल पीड़ित का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सूरजपुर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान
पुलिस अब वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी हमलावर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है और बहुत जल्द सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed