{"_id":"6a071d58b389348afe066ef2","slug":"video-all-india-agricultural-and-rural-labourers-association-submits-memorandum-to-dm-bhadohi-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर सभा ने डीएम को सौंपा पत्रक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर सभा ने डीएम को सौंपा पत्रक, VIDEO
अखिल भारतीय खेत और ग्रामीण मजदूर सभा के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी शैलेश कुमार सौंपा। पत्रक के माध्यम से मनरेगा कानून में संशोधन और किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन जिला सचिव ज्वाला प्रसाद ने कहा कि सरकार ने जीरामजी योजना बनाकर गरीबों के 100 दिन के अधिकार को खत्म कर दिया है। इससे ग्रामीण गरीबों के आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसलिए मनरेगा को दोबारा बहाल किया जाना आवश्यक है। इसके अलावा पहली अप्रैल 2026 से लागू चारों श्रम कोड को निरस्त किया जाए। वहीं कुशल, अकुशल और अति कुशल श्रमिकों के लिए तय वेतनमान तय किए जाए, नोएडा के हजारों मजदूरों को न्याय दिया जाए, बिजली निजीकरण बंद हो और धरना प्रदर्शन पर रोक के लिए विपक्षी नेताओं को किए जा रहे हाउस अरेस्ट जैसी चीजों पर रोक लगाई जाए साथ ही बढ़े हुए गैस के दामों को तत्काल वापस लिया जाए। बताया कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान जिला सचिव ज्वाला प्रसाद, रंजीत कुमार, ऊषा, मीरा, सरोजा, शिव बहादुर, चंचल एड. आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।