फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Broke the lock of a closed house and stole jewelry and cash worth eight lakh

Jaunpur News: बंद मकान का ताला तोड़कर आठ लाख के जेवर और नकदी चोरी

Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Broke the lock of a closed house and stole jewelry and cash worth eight lakh
मुंगराबादशाहपुर। जमालपुर गांव में चोरों ने दो बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना 13 सितंबर की रात की बताई जा रही है। दोनों मकान खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जमालपुर निवासी देवी प्रसाद तिवारी और रामप्रसाद तिवारी के परिवार के लोग बीमारी के चलते प्रतापगढ़ के एक अस्पताल में गए थे। मकान बंद होने के दौरान चोर चैनल का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद करीब 20 सूटकेस, बक्सों और अलमारियों के लॉकर खंगाल डाले। पीड़ित परिवार के मुताबिक चोर करीब आठ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकदी ले गए। 14 सितंबर की सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मकान मालिकों को दी। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि पीड़ितों ने 19 सितंबर शनिवार को थाने तहरीर दी। प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article