{"_id":"6a074c8b23850ff03f0a56a7","slug":"video-amidst-heated-activity-government-fair-price-shop-selected-in-bharcha-village-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गहमा गहमी के बीच भरछा गांव में सरकार सस्ते गल्ले की दुकान का हुआ चयन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमा गहमी के बीच भरछा गांव में सरकार सस्ते गल्ले की दुकान का हुआ चयन; VIDEO
नियामताबाद विकास खंड के भरछा गांव में कड़ी सुरक्षा और गहमा गहमी के बीच कोटेदार का चयन किया गया। प्राथमिक विद्यालय परिसर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन के लिए खुली बैठक हुई। यहां हुए मतदान में छह अधिक मत पाकर नरेंद्र कुमार विजयी होकर कोटेदार बने। गांव में कोटेदार बनने के लिए चार लोगों ने फार्म भरा था। कोटेदार के चयन के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया। अधिक विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। यहां पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) प्रमोद कुमार शर्मा की देख रेख में चयन प्रक्रिया शुरू हुई। ग्रामीणों से हाथ उठवा कर मत लिया गया। इसमें नरेन्द्र कुमार को कुल 147 मत मिले और वे विजेता बने। दूसरे नंबर पर इंद्रा देवी रहीं, जिन्हें 141 मत मिले। तीसरे उम्मीवाद बृजेश कुमार को कुल 40 जबकि भोलू कुमार को कुल 14 ही मत मिले। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) मनोज सोनकर, ग्राम पंचायत अधिकारी रुस्तम अली, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।