{"_id":"6a075724fa246c8fef007362","slug":"video-virendra-singh-government-failed-to-prevent-neet-paper-leak-how-can-we-trust-evm-security-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सिंह बोले- नीट पेपर लीक रोक नहीं सकी सरकार, ईवीएम सुरक्षा पर कैसे करें भरोसा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र सिंह बोले- नीट पेपर लीक रोक नहीं सकी सरकार, ईवीएम सुरक्षा पर कैसे करें भरोसा; VIDEO
चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सरकार नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा के प्रश्नपत्र को लीक होने से नहीं रोक सकती, उससे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा को लेकर भरोसा करना कठिन है।
सपा सांसद ने कहा कि नीट पेपर लीक की घटना लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह उन छात्रों के साथ गंभीर अन्याय है जिन्होंने कठिन परिश्रम करके परीक्षा की तैयारी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वालों को सत्ता पक्ष से संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।