{"_id":"6a0810563bb43f017500ace1","slug":"video-video-shakayata-para-hataya-thasara-ka-samarata-matara-bl-saha-karana-ka-bhataka-raha-upabhakata-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिकायत पर हटाया दूसरे का स्मार्ट मीटर, बिल सही कराने को भटक रहा उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिकायत पर हटाया दूसरे का स्मार्ट मीटर, बिल सही कराने को भटक रहा उपभोक्ता
स्मार्ट मीटर गड़बड़ी और गलत बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को अंबेडकर चौराहे स्थित सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित कैंप में एक उपभोक्ता ने विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि शिकायत पर दूसरे का स्मार्ट मीटर तो हटा दिया गया, लेकिन अब बिल सही कराने के लिए लगातार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
तिवारी पुरवा निवासी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि उनके आवासीय परिसर में मुन्नू राम के नाम से बिजली कनेक्शन है। सात जनवरी 2025 को पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि मीटर के सीलिंग प्रमाण पत्र में किसी अन्य उपभोक्ता का नाम और खाता संख्या दर्ज है।
उन्होंने बताया कि गड़बड़ी के बावजूद पावर कॉरपोरेशन की ओर से उन्हें करीब 1.36 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने स्मार्ट मीटर की फोटो और सीलिंग प्रमाण पत्र के साथ अधिशासी अभियंता राममोहन पांडेय से शिकायत की। जांच में सामने आया कि मीटर संख्या तो वही है, लेकिन उपभोक्ता का नाम आरपी गुप्ता दर्ज है।
विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय गलती के चलते उन्हें लगातार उपकेंद्र और कैंप के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कैंप में पहुंचे अन्य उपभोक्ताओं ने भी स्मार्ट मीटर और गलत बिलिंग से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।
मुख्य अभियंता ने किया बड़गांव कैंप का निरीक्षण
मुख्य अभियंता ने शुक्रवार दोपहर बड़गांव विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों में जिन स्थानों से स्मार्ट मीटर संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, वहां विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं। अधिकारियों और एजेंसी कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
11वें दिन भी नहीं बहाल हुई बाबागंज की बिजली
बीते चार मई को आई आंधी और बारिश के बाद धानेपुर क्षेत्र के बाबागंज फीडर की बिजली व्यवस्था अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। शुक्रवार को भी कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही। मुख्य अभियंता ने बताया कि संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीमें मरम्मत कार्य में जुटी हैं और जल्द ही प्रभावित गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।