{"_id":"6a0815d03ab872c9ce048801","slug":"video-jai-baba-bhati-peer-raja-ka-talab-chhinj-mela-will-be-held-on-june-3rd-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 3 जून को होगा जय बाबा भाटी पीर राजा का तालाब छिंज मेला, विजेता पहलवानों को मिलेंगे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 3 जून को होगा जय बाबा भाटी पीर राजा का तालाब छिंज मेला, विजेता पहलवानों को मिलेंगे लाखों रुपये
प्रदेश के प्रमुख दंगलों में शुमार जय बाबा भाटी पीर राजा का तालाब का 3 जून को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक छिंज मेले में पहलवानों पर इस बार लाखों रुपये की वर्षा होगी। दंगल में पहली झंडी पांच लाख रुपये की निश्चित की गई है। जबकि दूसरी झंडी चार लाख रुपये की होगी। वहीं तीसरी झंडी दो लाख रुपये की राशि रखी गई है। इसी विषय को लेकर छिंज प्रबंधक कमेटी ने शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न कमेटियों का गठन करके दंगल को लेकर एक रूपरेखा तैयार की गई। जबकि दर्शकों को दिए जाने वाले लक्की ड्रा के इनामों को लेकर भी एक रणनीति बनाई गई । प्रबंधक कमेटी प्रधान पुनीत महाजन टिंकू ने बताया कि तीन जून को सुबह भाटी पीर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सुबह दस बजे विशाल रथ में बैंड बाजों के साथ बाजार में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बाहरी राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश व विदेशों से आमंत्रित विभिन्न प्रमुख अखाड़ों के पहलवानों की कुश्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बिंदू रहेंगी। जबकि तीन बड़ी माली में पहलवानों की इनामी राशि में इस बार काफी बढ़ोतरी की गई है। पहली तीन झंडी में ही लाखों रुपये इनाम के रूप में पहलवानों को दिए जाएंगे। जबकि अन्य सभी पहलवानों को भी आकर्षक इनामों से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर कमेटी चेयरपर्सन राम नाथ शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन राणा, भानू प्रताप सिंह, बालकृष्ण मंगू पहलवान, डिंपी चंबियाल, विकास बंटी, शिवू जैलदार, परमिंदर चक्की, हंस राज गोल्डी, मोहित कुमार, कुलदीप सिंह, रवींद्र मिती, सहित अन्य कमेटी पदाधिकारी व अन्य सदस्य शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।