{"_id":"6ad081960c3094a71b0f4b4f","slug":"video-dharamshala-dussehra-mela-2026-rain-police-ground-muddy-traders-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: बारिश ने बिगाड़ी दशहरा मेले की तैयारी, मैदान में कीचड़ से कारोबारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: बारिश ने बिगाड़ी दशहरा मेले की तैयारी, मैदान में कीचड़ से कारोबारी परेशान
Ankesh Dogra
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:02 PM IST
Link Copied
पुलिस मैदान धर्मशाला में 19 और 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वीरवार से मैदान में दुकानें लगाने का काम शुरू हो गया, लेकिन बारिश ने कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मैदान में जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ होने से दुकानदारों को दुकानें सजाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दशहरा मेले के लिए कारोबारी मैदान में पहुंचने लगे हैं और अपनी दुकानों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। हालांकि, बारिश के कारण मैदान की जमीन गीली होने से सामान रखने और दुकानें सजाने में दिक्कतें आ रही हैं। कई जगह कीचड़ होने के कारण कारोबारियों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है।
दुकानदारों को उम्मीद है कि मेला शुरू होने से पहले मैदान की स्थिति में सुधार होगा, जिससे उन्हें दुकानें लगाने और सामान व्यवस्थित करने में आसानी होगी। मैदान में पानी की निकासी और कीचड़ की समस्या दूर होना भी जरूरी है, ताकि मेले के दौरान कारोबारियों के साथ यहां आने वाले लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
धर्मशाला में दशहरा मेले के दौरान हर साल बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मेले से पहले मैदान को व्यवस्थित करना अहम है। अब देखना होगा कि 19 अक्टूबर से मेला शुरू होने से पहले मैदान से पानी निकालने और कीचड़ दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।