{"_id":"6ad08177bdb6c243580a98f2","slug":"video-dharamshala-dc-office-free-health-checkup-camp-ayush-department-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: डीसी कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हड्डियों से लेकर थायराइड तक के टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: डीसी कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, हड्डियों से लेकर थायराइड तक के टेस्ट की सुविधा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:02 PM IST
Link Copied
आयुष विभाग कांगड़ा की ओर से राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 15 अक्तूबर को डीसी कार्यालय कांगड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक डीसी कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें जरूरी परामर्श दिया।
शिविर में ऑस्टियोआर्थराइटिस सहित मांसपेशियों और हड्डियों से संबंधित बीमारियों की रोकथाम और प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही हड्डियों की मजबूती का आकलन करने के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) और लिवर फंक्शन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
लोगों के लिए ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, थायराइड (टीएसएच) और कोलेस्ट्रॉल की जांच भी की गई। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई गईं। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के साथ विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना भी रहा।
इस दौरान योग ब्रेक के माध्यम से योग के महत्व के बारे में भी जागरूक करने का कार्यक्रम रखा गया। शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी कांगड़ा, धर्मशाला के नेतृत्व में किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।