{"_id":"6a08108ebcfd7e82900d70e9","slug":"video-video-satapara-ma-pata-ka-tharaghaya-ka-le-mahalo-na-ka-kamana-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की कामना
पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए शनिवार को महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। शहर के होली नगर चौराहा स्थित प्रसिद्ध सत्यनारायण मंदिर के पास सुबह से ही महिलाओं का तांता लगा रहा। नए वस्त्रों और सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष पर जल अर्पित किया, सूत बांधकर परिक्रमा की और कथा सुनी।
वहीं श्यामनाथ मंदिर परिसर में भी वट सावित्री पूजा को लेकर भारी चहल-पहल देखी गई। यहां भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
पावन तीर्थ नैमिषारण्य में ज्येष्ठ मास की वट सावित्री व्रत शनि जयंती अमावस्या के उपलक्ष्य पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सर्व प्रथम आस्था के केन्द्र चक्रतीर्थ एवं आदिगंगा गोमती में स्नान पूजन कर पुण्य एवं यश अर्जित किया।
इस दौरान महिलाओं ने ब्रटवृक्ष का पूजन कर अपने पति की लम्बी आयु कामना की। वही शनिचरी अमावस्या संयोग पर शनि ग्रह शांति के लिए सरसों का तेल, काले तिल, काला कपड़ा दान किया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से तीर्थ के मंदिरों में दर्शन पूजन किया व मनौतियां मांगी। आज रात 12 बजे से ही तीर्थ व गोमती में स्नान व आचमन मार्जन के उपरान्त श्रद्धालुओं ने तीर्थ व गोमती पर पुरोहितों को पंखा, चीनी,अन्न एवं दक्षिणा भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
अपने पितरों की शांति के लिए श्रद्धालुओं द्वारा पिंडदान किया और पितृदोष से मुक्ति के लिए पूजन किया। इसके उपरांत प्रमुख दर्शनीय स्थलों ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर बाला जी मंदिर देवदेवेश्वर समेत अनेक मंदिरों में माथा टेका एवं मनौतियां मांगी। रात 12 बजे से आरम्भ हुआ स्नान दान का क्रम देर शाम तक चलता रहा।, विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य में ज्येष्ठ अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार शाम से तीर्थ में डेरा डालना आरम्भ कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।