{"_id":"6a0804bbb965c6184a018a51","slug":"video-jogindernagar-mla-prakash-ranas-home-panchayat-golwan-elected-unopposed-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा की गृह पंचायत गोलवां चुनी गई निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा की गृह पंचायत गोलवां चुनी गई निर्विरोध
जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा की अपनी गृह पंचायत गोलवां में ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए पूरी पंचायत का चुनाव निर्विरोध संपन्न कर लिया है। विधायक प्रकाश राणा ने गोलवां पंचायत के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार जताया है। उन्होंने नव निर्वाचित प्रधान राजीव, उपप्रधान नागेंद्र और सभी पांचों वार्ड सदस्यों को जीत की बधाई दी। विधायक ने कहा कि इस फैसले से पूरे हिमाचल प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश गया है कि लोगों ने एकजुट होकर विकास को प्राथमिकता दी है। विधायक ने नव निर्वाचित टीम से आग्रह किया कि वे सब मिल-जुलकर गोलवां को एक आदर्श पंचायत बनाएं। उन्होंने पंचायत के विकास के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही, प्रकाश राणा ने यह भी साझा किया कि क्षेत्र की 8-10 अन्य पंचायतों ने भी निर्विरोध चुनाव के प्रयास किए थे, हालांकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कुछ छोटी-छोटी अड़चनों के कारण वहां ऐसा संभव नहीं हो पाया। उन्होंने पूरे जोगिंद्रनगर के लोगों द्वारा किए गए इन शांतिपूर्ण और एकजुटता भरे प्रयासों की जमकर सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।