{"_id":"6a08600a39b5ac5ab20f189f","slug":"video-elderly-man-killed-after-out-of-control-bike-hits-him-following-tractor-collision-in-kanpur-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बिहार के वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बिहार के वृद्ध की मौत
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की जान चली गई। महाराजपुर थाने के सामने हाईवे पार कर रहे 70 वर्षीय बलवंत शाह की मौत उस समय हो गई जब ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक उनसे जा टकराई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने पीछे से जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे बलवंत शाह से जा भिड़ी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल बलवंत शाह को तत्काल सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।