{"_id":"6a0801101aeabaa7f00feb17","slug":"video-businessman-attacked-with-knife-in-broad-daylight-in-kullu-admitted-to-regional-hospital-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कुल्लू में कारोबारी पर सरेआम चाकू से हमला, क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कुल्लू में कारोबारी पर सरेआम चाकू से हमला, क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती
जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में लगी अस्थायी मार्केट में शुक्रवार शाम एक कारोबारी पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया। घटना उस समय हुई जब पीपल जातर के लिए लगाए गए डोम के भीतर एक दुकान पर सामान खरीदने के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर खरीदार और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई। घायल दुकानदार चंद्रेश ने बताया कि बहस के दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर उसके पेट में वार कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद दुकानदारों ने घायल कारोबारी को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अन्य कारोबारियों के अनुसार पुलिस ने डोम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिनमें हमलावर व्यक्ति कैद हुआ बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।