{"_id":"6a085d9fcb1137b0f10cf0d9","slug":"video-married-women-prayed-for-eternal-happiness-by-worshipping-vat-savitri-in-pithoragarh-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सुहागिनों ने वट-सावित्री का पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सुहागिनों ने वट-सावित्री का पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना की
गायत्री जोशी
Updated Sat, 16 May 2026 05:53 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ जिले में सुहागिनों ने वट सावित्री पर्व धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने व्रत रख वट वृक्ष की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। वट सावित्री व्रत पति के दीर्घ आयु की कामना के लिए किया जाता है। जिला मुख्यालय स्थित पितरोटा भूमिया मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही सुहागिनों की भीड़ जुटने लग गई। पंडित नीरज चंद्र जोशी ने वट वृक्ष के नीचे पूजा संपन्न कराई। उन्होंने पतिव्रता सावित्री और उनके पति सत्यवान की कथा का बखान किया। सुहागिनों ने वट वृक्ष पर डोर बांधी। घरों में भी सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना संपन्न कर गले में डोर धारण किया गया। उधर गंगोलीहाट में सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में पतिव्रता नारी के अटूट प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को विवाहित स्त्रियों की ओर से पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है। इस व्रत का आधार सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा है। सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और बुद्धिमत्ता से यमराज से अपने पति के प्राण वापस प्राप्त किए थे। शनिवार को नगर सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं ने लाली गांव के शिवालय पहुंच कर पति के दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखा। पंडित आनंद प्रकाश पंत, सुभाष चंद्र पंत और गिरीश चंद्र पाठक ने विधि विधान के साथ पूजा संपन्न करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।