{"_id":"6a085ffb9f64a921cc00e880","slug":"video-devotees-thronged-shanidham-khaliyar-on-shani-jayanti-bhajans-kirtans-and-a-community-feast-were-organized-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शनिधाम खलियार में शनि जयंती पर उमड़े श्रद्धालु, भजन-कीर्तन और भंडारे का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शनिधाम खलियार में शनि जयंती पर उमड़े श्रद्धालु, भजन-कीर्तन और भंडारे का हुआ आयोजन
छोटी काशी मंडी के खलियार स्थित शनिधाम खलियार में शनिवार को शनि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शनिचरी अमावस्या के दुर्लभ संयोग के चलते इस बार शनि जयंती को विशेष महत्व का माना गया। मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ और शनिदेव के जयकारों से गूंजता रहा। शनि जयंती को लेकर मंदिर में पिछले चार दिनों से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। शनिवार को मंदिर में बड़े हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति देकर न्याय देवता शनिदेव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने शनि महिमा का गुणगान किया। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर पुजारी पीतांबर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष एकादशी से अमावस्या तक शनिधाम खलियार में शनि जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।