Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Health Camp Organized in Dada Nagar Cooperative Estate, Vijay Kapoor Promotes Wellness with Entrepreneurs
{"_id":"6a0861504ed3b620cf09dcd0","slug":"video-health-camp-organized-in-dada-nagar-cooperative-estate-vijay-kapoor-promotes-wellness-with-entrepreneurs-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उद्यमियों ने सीखे सेहत के गुर, चेयरमैन विजय कपूर ने लिवर-किडनी को फिट रखने के लिए की एक्सरसाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उद्यमियों ने सीखे सेहत के गुर, चेयरमैन विजय कपूर ने लिवर-किडनी को फिट रखने के लिए की एक्सरसाइज
कानपुर के दादा नगर कोआपरेटिव एस्टेट सभागार में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में शनिवार को उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शिविर का मुख्य उद्देश्य लिवर, किडनी और हृदय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर ने अन्य उद्यमियों के साथ स्वास्थ्य संबंधी व्यायाम कर फिटनेस और संतुलित जीवनशैली का संदेश दिया। सामूहिक एक्सरसाइज के माध्यम से नियमित दिनचर्या, शारीरिक सक्रियता और गंभीर बीमारियों की रोकथाम पर जोर दिया गया।
शिविर में विशेषज्ञों ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और तनाव के कारण लिवर, किडनी और हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच इन बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन और मजबूत उद्योग की आधारशिला है। उन्होंने उद्यमियों और आम नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।