{"_id":"6a0864ccdb8c5ba4560165ea","slug":"video-rayabral-ma-tha-gava-ma-tha-ghara-sa-27-lkha-ka-javara-oura-nakatha-para-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में दो गांवों में दो घरों से 27 लाख के जेवर और नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में दो गांवों में दो घरों से 27 लाख के जेवर और नकदी पार
रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 27 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। दोनों घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना बिंदा सिंह का पुरवा गांव में हुई। गांव निवासी चंद्रदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर जीने के रास्ते घर के अंदर घुस आए। चोरों ने कमरे में रखे दीवान बेड, बेड बक्सा और आलमारी का लाकर तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेट ले गए। चोरी हुए सामान में एक मंगलसूत्र, एक सोने का हार, सोने के कंगन, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सुई-धागा, एक जोड़ी झाला, तीन अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, चांदी की कटोरी, गिलास और चम्मच शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों का चांदी का चूड़ा, चांदी की चेन, ताबीज और पेंडल भी चोरी हो गए। चोर बच्चों के गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपये और पांच हजार रुपये नगद भी उठा ले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।