{"_id":"6af42d7ea3ca8b03140c110e","slug":"video-fire-breaks-out-in-scrap-shop-in-raebareli-plastic-worth-lakhs-burnt-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों की प्लास्टिक जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में कबाड़ की दुकान में लगी आग, लाखों की प्लास्टिक जली
रायबरेली में लालगंज कस्बा के डलमऊ रोड पर मनोज धर्म कांटा के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखी लाखों रुपये कीमत की प्लास्टिक जलकर राख हो गई। घसियारी मंडी मोहल्ला निवासी रमेश कौशल की डलमऊ रोड पर कबाड़ की दुकान है। देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने पटाखे से आग लगने की आशंका जताई है। घटना के समय दुकान मालिक रमेश कौशल मैहर दर्शन के लिए गए हुए थे। आग लगते ही आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय युवकों राहुल गुप्ता, राज, रानू, समंदीप, अभय और रमन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास की दुकानों तक लपटें फैलने से बच गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।