{"_id":"6af442f91a34e94c0006ce5c","slug":"video-rayabral-sasatha-kael-sharama-na-vara-pasa-ka-paratama-ka-kaya-anavaranae-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: सांसद केएल शर्मा ने वीरा पासी की प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: सांसद केएल शर्मा ने वीरा पासी की प्रतिमा का किया अनावरण
रायबरेली: कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित वीरा पासी चौक पर बुधवार को अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा (केएल शर्मा) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सांसद ने कहा कि अमर शहीद वीरा पासी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। महापुरुषों को उनकी जाति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
वीरा पासी ने न अपने घर के लिए लड़ाई लड़ी और न ही अपनी जाति के लिए लड़ी। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। ऐसे महापुरुष की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, संतोष त्रिवेदी, विजय शंकर अग्निहोत्री, नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता, कांग्रेस नेत्री सुधा द्विवेदी, दीपेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पंजाबी सिंह, अनूप बाजपेयी, कामता गौड़, अतुल शर्मा, अजय सिंह और गिरीश चौहान, रामबाबू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।