{"_id":"6a08b896549d0ddf4c0c7f64","slug":"video-police-rescue-nepali-pilgrim-who-fell-into-a-gorge-on-the-kedarnath-pilgrimage-route-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस बनी देवदूत, खाई में गिरे नेपाली यात्री की बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस बनी देवदूत, खाई में गिरे नेपाली यात्री की बचाई जान
Renu Saklani
Updated Sun, 17 May 2026 12:03 AM IST
Link Copied
रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर मानवता और साहस का परिचय देते हुए गहरी खाई में गिरे एक नेपाली मूल के यात्री की जान बचाई। जानकारी के अनुसार गौरीकुण्ड शटल पार्किंग से आगे यात्रा मार्ग पर एक व्यक्ति अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही गौरीकुण्ड चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर व्यक्ति नदी किनारे गहरी खाई में पड़ा मिला, जहां पहुंचना बेहद जोखिम भरा था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसकी पहचान मन बहादुर पुत्र नरी बहादुर निवासी तिला गुफा, कालिकोट नेपाल के रूप में हुई है।
रेस्क्यू के बाद घायल को उपचार के लिए सोनप्रयाग अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के इस मानवीय कार्य की यात्रा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं ने सराहना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।