फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   rituals and Bagadwal dance

Rudraprayag News: जागरों और बग्ड़वाल नृत्य के साथ हुआ मां नंदा मेला

Sat, 24 Oct 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 24 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
rituals and Bagadwal dance
ससुराल मक्कूमठ के लिए विदा होंगी मां नंदा
विज्ञापन

ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के पर्यटक गांव सारी में मां नंदा मेला पौराणिक जागरों और बग्ड़वाल नृत्य के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। धार्मिक परंपराओं और लोक संस्कृति से जुड़े इस मेले में ग्रामीणों ने मां नंदा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार को मां नन्दा की ससुराल मक्कूमठ के लिए विदाई के साथ ही आठ दिवसीय लोकजात यात्रा का समापन हो जाएगा।
शारदीय नवरात्र की अष्टमी को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ से प्रारंभ हुई मां नंदा की लोकजात यात्रा काण्डा, हुड्डू, उषाड़ा और दैड़ा होते हुए शुक्रवार देर शाम पर्यटक गांव सारी पहुंची। शनिवार को मेले में पारंपरिक बग्ड़वाल नृत्य का आयोजन किया गया। रविवार को मां नन्दा को ढोल-दमाऊ और कलेऊ के साथ सारी गांव से उनकी ससुराल मक्कूमठ के लिए विदा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, ग्राम प्रधान अनीता देवी, सरपंच देवेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, मेला समिति अध्यक्ष जगदीश नेगी, सचिव उपेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष गजपाल भट्ट, सह सचिव धर्मेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष हर्षमोहन नेगी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने की डेढ़ लाख देने की घोषणा
ऊखीमठ। मां नंदा की लोकजात यात्रा के तहत नंदा देवी सारी मेला समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या की प्रथम रात्रि जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट और जय केदार कला मंच अगस्त्यमुनि के नाम रही। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दर्शकों ने धार्मिक प्रस्तुतियों, लोकगीतों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया। विशिष्ट अतिथि मधुगंगा ग्रुप के चेयरमैन कुशाल सिंह नेगी ने नंदा देवी सारी मेला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की संचालन दिलवर नेगी, उपेंद्र भट्ट और मयंक नेगी ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह नेगी, सभासद बलवीर पंवार, नन्दराम सेमवाल, आयुष नौटियाल, विनोद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed