फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Contractors up in arms over new royalty provisions; threaten protest

Rudraprayag News: रॉयल्टी के नए प्रावधानों पर भड़के ठेकेदार, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 24 Oct 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 24 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Contractors up in arms over new royalty provisions; threaten protest
अगस्त्यमुनि। रॉयल्टी के नए प्रावधानों और निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर केदार घाटी ठेकेदार संगठन ने विरोध जताया है। संगठन ने मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन के अध्यक्ष लखपत सिंह बर्तवाल की अध्यक्षता में ठेकेदार सिंचाई खंड कार्यालय अगस्त्यमुनि पहुंचे। यहां उन्होंने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर रॉयल्टी संबंधी नए आदेशों और निविदा प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को उठाया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन की ओर से रॉयल्टी को लेकर लागू किए गए नए प्रावधान ठेकेदारों के हित में नहीं हैं। संगठन इनका विरोध करता है। ठेकेदारों ने कहा कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के महामंत्री मातबर सिंह राणा, कुलदीप कंडारी, विजयपाल राणा, दिगंबर गुसाईं ,कुंवर सिंह नेगी ,विनोद रावत, नवीन बिष्ट सहित अन्य ठेकेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed