{"_id":"6a08686c9b5d357ddc042544","slug":"video-sp-vinod-kumar-stated-300-personnel-will-handle-security-duties-on-polling-day-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एसपी विनोद कुमार बोले- 300 जवान संभालेंगे मतदान के दिन सुरक्षा का जिम्मा, डीएसपी और एसएचओ भी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एसपी विनोद कुमार बोले- 300 जवान संभालेंगे मतदान के दिन सुरक्षा का जिम्मा, डीएसपी और एसएचओ भी रहेंगे तैनात
शहरी निकायों के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर जहां प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं मंडी जिला पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिए हैं। मंडी जिला के सात शहरी निकायों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए 300 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के डीएसपी और एसएचओ को भी हर समय हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह 7:00 बजे से दोहपर 3:00 बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद 6 शहरी निकायों में मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना में भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम मंडी की ईवीएम को दोहरे सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा और इनकी गणना 31 मई को होगी। उन्होंने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को चुनावों के दौरान अलग से दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं और उन्हें स्पष्ट हिदायतें दी गई हैं कि चुनाव डयूटी के दौरान उन्होंने क्या करना है और क्या नहीं करना है। उन्होंने लोगों से मतदान केंद्रों पर आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आहवान भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।