{"_id":"6a081a6bed9ae9fc8f07c0f9","slug":"severe-heat-will-increase-again-in-up-heat-wave-alert-issued-in-8-districts-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी, 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में फिर बढ़ेगी भीषण गर्मी, 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में लगातार माैसम में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 13 और 14 मई को तेज आंधी और झोंकेदार हवाओं ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दूसरी ओर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी व तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर इन आठ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तपिश का असर प्रदेश के मध्य हिस्सों तक तेजी से पहुंचेगा। शुक्रवार को बांदा 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी, उरई, प्रयागराज और आगरा में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क बना रहेगा और विकिरणीय ऊष्मन से अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 18 और 19 मई के लिए कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।