फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A long traffic jam persisted in Kanakchauri due to the lack of parking.

Rudraprayag News: बिन पार्किंग कनकचौरी में लगा रहा लंबा जाम

Sun, 25 Oct 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 25 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
A long traffic jam persisted in Kanakchauri due to the lack of parking.
कार्तिक स्वामी में बढ़ रही श्रद्धालुओं की आमद
विज्ञापन

सीएम की घोषणा के बाद भी नहीं बनी पार्किंग
फोटो---------
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपता। कनकचौरी बाजार में उचित वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होना अब कार्तिक स्वामी धाम आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है जिससे श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून सीजन के बाद मौसम साफ होते ही इनदिनों कार्तिक स्वामी मंदिर में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। मुख्य बाजार कनकचौरी में वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है जिस कारण रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जा रहा है। मजबूरन यात्रियों को पोखरी मार्ग पर ही वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। ऐसे में लग रहे जाम से यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत वर्ष स्यालसौड़ में कनकचौरी में वाहन पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह घोषणा आज तक सिर्फ कागजों तक सीमित है और धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि धाम में लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed