Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Massive Fire Breaks Out in House Due to Short Circuit in Moga, Punjab; Sleeping Family Flees to Safety
{"_id":"6a09332a461177e7f005749d","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-house-due-to-short-circuit-in-moga-punjab-sleeping-family-flees-to-safety-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मोगा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, सोते हुए परिवार ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मोगा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, सोते हुए परिवार ने भागकर बचाई जान
मोगा के गिल रोड स्थित गुरु अर्जन देव नगर के एक रिहायशी इलाके में रविवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। घर में सो रहे परिवार ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी देते हुए विशाल कुमार ने बताया कि वह एसी और फ्रिज का काम करते हैं।
रविवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें कुछ जलने की बदबू आई। जब वह कमरे से बाहर निकले तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। उन्होंने बताया कि उस समय बच्चे कमरे में सो रहे थे, जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाहर पड़े पुराने एसी और फ्रिज भी इसकी चपेट में आ गए।
उन्होंने बताया कि आग लगने से घर के बेड, कपड़े, अलमारी समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अलमारी में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद भी आग में जल गए। विशाल कुमार ने बताया कि वह इस मकान में किराये पर रह रहे थे और आग से करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मौजूदा पार्षद देवेंद्र सिंह तिवारी ने बताया कि मोहल्ला निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी, लेकिन आग ज्यादा होने के कारण घर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।