Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
CM Saini spoke to meritorious students of class 10th and 12th over the phone.
{"_id":"6a08aa1d1aeabaa7f00febd4","slug":"video-cm-saini-spoke-to-meritorious-students-of-class-10th-and-12th-over-the-phone-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: सीएम सैनी ने फोन पर 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों से की बात, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामानाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: सीएम सैनी ने फोन पर 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों से की बात, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामानाएं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार हर कदम पर अपनी युवा शक्ति के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने परिवार, स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन किया है। फोन पर हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने टॉपर्स का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही भविष्य में हरियाणा और देश की प्रगति के मजबूत आधार बनेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई और जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।