Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
For Me, the Party Worker Comes First, the Pradhan Later; Do Not Contest Panchayat Elections by Sidelining the Party
{"_id":"6a0853836fbdf383c005d1b6","slug":"video-for-me-the-party-worker-comes-first-the-pradhan-later-do-not-contest-panchayat-elections-by-sidelining-the-party-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जयराम ठाकुर बोले- मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जयराम ठाकुर बोले- मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े चुनाव
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव में बहुत से लोग अपना भाग्य आजमाने जनता के दरबार में हाजरी भर रहे हैं। बहुत से लोगों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन लोग चुनाव लड़ने की जिद्द के चलते अब मैदान में हैं। पार्टी से जुड़े हुए लोग पार्टी को पीछे रखकर चुनाव में खुद को अग्रणी साबित करने की कोशिश न करें। यदि कोई ऐसा व्यक्ति जीत भी जाता है तो उससे दूरी ही बनाई जाएगी क्योंकि उनके लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत के इन चुनाव में बहुत से लोग आपसी मनमुटाव पाल लेते हैं। जो चुनाव जीत जाता है वह तो संतुष्ट हो जाता है लेकिन हारने वाला अपनी हार का ठीकरा दूसरे पर फोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ता। यहां तक कि उनका नाम भी जोड़ दिया जाता है कि जयराम ठाकुर ने फोन करके मुझे हराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव 15 दिनों में निपट जाएंगे लेकिन रिश्ते उम्र भर के लिए रहते हैं। ऐसे में लोग चुनावों के साथ ही आपसी मनुटावों को भी समाप्त करके एक नई शुरूआत करें, इसी में सभी की भलाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।