{"_id":"6a07f8a59804cda17a09f138","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-yavaka-ka-paugdha-sa-ltakata-mal-shava-parajana-na-hataya-ka-jataii-aashaka-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव परिजनों ने हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
बसखारी के मुजाहिदपुर में पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिलने पर सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जो की पहचान अमित कुमार (27) के रूप में की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव नीचे उतरने की कोशिश की तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध कर दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही बसखारी पुलिस के साथ ही टांडा और इब्राहिमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को अमित ससुराल जाने की बात कह कर घर से निकला था।
शनिवार की सुबह घर से 500 मीटर दूरी पर संदीप का शव गांव की पंचायत भवन के निकट आम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक का दो वर्ष पहले विवाह आजमगढ़ की गुड़िया से हुआ था।
इन दोनों के बीच अनबन के चलते गुड़िया अपने मायके में रह रही थी। मृतक की भाभी ने आरोप लगाया गुड़िया किसी और युवक से बात करती थी और पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। आखरी बार रक्षाबंधन के बाद एक दिन के लिए घर आई थी। दूसरे दिन सास पर मारने पीटने का आरोप लगाकर अपने घर चली गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।