सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rural sanitation workers extend strike

झज्जर: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने बढ़ाई हड़ताल, 20 मई तक रहेगी जारी

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 16 May 2026 05:21 PM IST
Rural sanitation workers extend strike
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल 20 मई तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की ऑनलाइन हुई राज्य कमेटी मीटिंग में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य प्रधान बसाऊराम ने की जबकि संचालन उपमहासचिव देवीराम में किया। बैठक के बाद जारी प्रेस बयान में यूनियन प्रधान बसाऊ राम, महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, उपमहासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने कहा कि हड़ताल बढ़ाना हमारी मजबूरी है। 19 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का भयंकर शोषण हो रहा है। न कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा और ना ही पूरा वेतन दिया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पॉलिसी बनाकर पक्का करने, 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय का आदेश लागू करने, 400 की आबादी पर एक कर्मचारी की भर्ती करने, मुख्यमंत्री की घोषित 26000 और 27000 रुपये वेतन लागू करने, एक्सग्रेसिया नीति बनाने, कर्मचारी की मृत्यु होने पर 50 लाख मुआवजा देने की मांग आदि को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार सफाई कर्मियों की आवाज को अनसुना कर रही है।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ये सरकार कितना दलित हितैषी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि मार्च 2024 के बजट सत्र में निवर्तमान मुख्यमंत्री ने 1000 की आबादी पर एक ग्रामीण सफाई कर्मचारी की भर्ती करने की घोषणा की थी, जिसको आज तक लागू नहीं किया और 9700 पद ग्रामीण सफाई कर्मियों के खाली पड़े हैं। 24 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने 26000 हजार वेतन की घोषणा की, उसके बाद 11 जून 2025 को 2100 रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की, जो आज तक लागू नहीं किया गया। संगठन के नेता ने कहा कि जब से भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद पिछले 12 साल में एक भी सफाई कर्मचारी और सीवरमैन स्थाई की स्थाई भर्ती नहीं की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने अपने संघर्ष को करते हुए राज्यव्यापी हड़ताल को 20 मई तक जारी रखने का निर्णय लिया है। वहीं हड़ताल के साथ मंत्री और मुख्यमंत्री को आवास का घेराव करने की भी निर्णय लिया है। सरकार को चेतावनी देते हुए यूनियन कहा कि सरकार समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन को तेज करेंगे। इस अवसर पर दिलबाग दलाल, राजेंद्र जुलाना, रमेश जाखड़, राजबीर राहड़, रामबीर, किरण बहराना, यशवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहपुर: एग्रीमेंट खत्म होते ही मकान मालिक ने सड़क पर फेंका स्कूल का फर्नीचर

16 May 2026

VIDEO: 50 हजार लेकर गर्भवती का ऑपरेशन, मौत के बाद खुला अवैध हॉस्पिटल का खेल; चिकित्सकीय सेवाएं बंद

16 May 2026

VIDEO: किसान की आठ भैंसे और एक बछड़ा चोरी, 2023 में घर में लगाई थी चोरों ने सेंध

16 May 2026

VIDEO: पति की लंबी उम्र के लिए की वट वृक्ष की पूजा

16 May 2026

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी; हांसी के पंपों पर कम भीड़ दिखी, लोग बोले अब बढ़ेगी महंगाई

16 May 2026
विज्ञापन

Video: अम्बेडकरनगर में चोरों ने नगदी समेत जेवर किए पार, एक दिन पहले हुई थी बेटी की विदाई

16 May 2026

कानपुर: सरकारी गाड़ियां छोड़ एक ही बस में सवार होकर समाधान दिवस पहुंचे आला अधिकारी

16 May 2026
विज्ञापन

अमृतसर में पेट्रोल 100 रुपये के पार, आम आदमी पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

16 May 2026

अवैध असलाह सप्लाई करने वाले गिरोह के 25-25 हजार इनामी दो अभियुक्त दबोचे

16 May 2026

जवां के रामपुर में झगड़े के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

16 May 2026

Baghpat: गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में ‘पुलिस की पाठशाला’, एसपी सूरज कुमार राय ने विद्यार्थियों को बताए साइबर सुरक्षा के टिप्स

16 May 2026

Video: जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा की गृह पंचायत गोलवां चुनी गई निर्विरोध

16 May 2026

गीता वाटिका मंदिर परिसर में महिलाओं ने किया वट सावित्री व्रत पूजन

16 May 2026

Video: माता श्री नयना देवी के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, विधिवत पूजा-अर्चना की

16 May 2026

कानपुर: डंपर ने कार को किया ओवरटेक, अनियंत्रित कार हाईवे में पलटी, तीन गंभीर घायल

16 May 2026

Video: कुल्लू में कारोबारी पर सरेआम चाकू से हमला, क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती

16 May 2026

सिकंदराराऊ के अलीगढ़ हाईवे पर वाहन में फंसकर 100 मीटर तक रगड़ती रही बाइक, लगी आग

16 May 2026

Video: बाल संस्कार शिविर में बच्चों को दिए गए नैतिकता और संस्कृति के पाठ

16 May 2026

कानपुर: आधी रात सड़कों पर उतरीं चार विभागों की टीमें, ओवरलोड और प्रेशर हॉर्न वाले 91 वाहनों पर एक्शन

16 May 2026

उरई: जालौन-औरैया हाईवे पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराकर खाई में पलटी लग्जरी कार

16 May 2026

प्रधानमंत्री की अपील से झांसी सराफा बाजार में हलचल, यह बोले व्यापारी

16 May 2026

Video: अंबेडकरनगर में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

16 May 2026

VIDEO: कोसीकलां में स्वकर प्रणाली में 30 फीसदी तक मिलगी टैक्स में छूट, नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हुआ निर्णय

16 May 2026

Video: अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

16 May 2026

Video: इकाना स्टेडियम में लखनऊ की जीत पर खुशी मनाती एलएसजी की चीयरलीडर

16 May 2026

कानपुर: बिठूर में किसान के घर लाखों की चोरी, आंगन का जाल काटकर घुसे थे चोर

16 May 2026

चुनावों से पहले सुजानपुर कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, विनय महाजन ने लगाया आरोप

16 May 2026

चंडीगढ़ में वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा

16 May 2026

लुधियाना में पेट्रोल की कीमतों के विरोध में आप नेताओं का प्रदर्शन

16 May 2026

छत्तीसगढ़: दुर्ग में तेज रफ्तार कार से पुलिस जवान को कुचलने की कोशिश, दो युवक गिरफ्तार; मादक पदार्थ भी बरामद

16 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed