{"_id":"6a08517bf97e2835ba01a3a0","slug":"video-the-historic-birshi-fair-was-celebrated-within-the-premises-of-the-devta-sahib-chijja-kaleshwar-devthi-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी के परिसर में मनाया ऐतिहासिक बिरशी मेला, नाटियों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी के परिसर में मनाया ऐतिहासिक बिरशी मेला, नाटियों पर झूमे लोग
उपमंडल रामपुर की 12/20 घाटी के आराध्य देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी के परिसर में ऐतिहासिक बिरशी मेला धूमधाम से मनाया गया। शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू विशेष रूप से मेले में पहुंचे। देवलुओं, दूर-दराज से पहुंचे लोग और स्थानीय ग्रामीण वाद्य यंत्रों की धुनों पर देर शाम तक लोग थिरकते रहे। महिलाओं की महानाटी आकर्षण का केंद्र रही। मेले में जहां नाटियों का दौर चलता रहा, वहीं दोनों भाई देवताओं का ऐतिहासिक मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। हजारों लोग देव मिलन के साक्षी बनें और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर में लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेले में आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों लोगों में मंदिर में शीश नवाया और सुख समृद्धि की कामना की। धार्मिक आस्था और देव परंपराओं से जुड़े इस विशेष पर्व ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि देव संस्कृति केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता को भी मजबूत करती है। मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के प्रतीक हैं। रविवार को देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू अपने देवालय लौटेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।