गणेश चतुर्थी: राधिका मर्चेंट ने किया डांस; सितारों ने बिखेरी रौनक; देखिए अंबानी परिवार के गणपति उत्सव की झलक
Ambani Ganesh Chaturthi Celebrations: बीते दिन 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। हर साल की तरह अंबानी परिवार ने भी आयोजन किया। यहां फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां पहुंचीं। अंबानी घराने की छोटी बहू रानी राधिका मर्चेंट ने भरतनाट्यम डांस से माहौल भक्तिमय बना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणेश चतुर्थी का उत्सव अंबानी परिवार में धूमधाम से मनाया जाता है। आयोजन में फिल्म जगत की हस्तियां शिरकत करती हैं। इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अंबानी परिवार ने भव्य तरीके से एंटीलिया में बप्पा का स्वागत किया। पूरे रीति-रिवाज के साथ उत्सव मनाया गया। फिल्म और खेल जगत के चर्चित चेहरे भी पहुंचे। इस आयोजन में राधिका मर्चेंट ने डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए।
राधिका मर्चेंट ने किया खूबसूरत डांस
अनंत अंबानी की पत्नी, अंबानी परिवार की छोटी बहू रानी राधिका मर्चेंट ने भगवान गणेश को एक शानदार डांस ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने 'एकदंताय वक्रतुंडाय' भक्ति गीत पर परफॉर्म किया। उनकी इस डांस परफॉर्मेंस से आयोजन का माहौल और भी अधिक भक्तिमय हो गया। राधिका ने भरतनाट्यम डांस करके वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। फेस्टिवल में राधिका ने गुलाबी और लाल रंग के शेड्स वाली ड्रेस पहनी। यह दरअसल, पारंपरिक लहंगा साड़ी सेट था।
बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचीं। सलमान खान से लेकर करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल और सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ आयोजन में पहुंचे।
सदाबहार रेखा ने अंबानी परिवार के गणपति आयोजन में शिरकत की। वे अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आईं। कांजीवरम साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्लैवरी पहनी। बालों में गजरा लगाए नजर आईं। वहीं, अनन्या पांडे पीले रंग की साड़ी में नजर आईं।
अभिनेता रणवीर सिंह डैशिंग लुक में पहुंचे। वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी अपनी मां के साथ अंबानियों के गणपति आयोजन में नजर आईं।
अभिनेत्री कृति सेनन ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। दिशा पाटनी ने भी ट्रेडिशन लुक में शिरकत की। वहीं, शनाया कपूर ने भी अपने अंदाज से लाइमलाइट लूटी।