फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Thanks Fans After Historic Wembley Concert You Made The Dream Possible

दिलजीत दोसांझ: ऐतिहासिक कॉन्सर्ट के बाद सिंगर ने किया फैंस का धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कही ये बात

Tue, 15 Sep 2026 03:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 15 Sep 2026 03:48 PM IST
सार

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक टूर को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। वेम्बली में हुए शानदार शो के बाद अब सिंगर ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Thanks Fans After Historic Wembley Concert You Made The Dream Possible
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

विस्तार

हाल ही में उन्होंने लंदन के मशहूर वेम्बली स्टेडियम में शानदार कॉन्सर्ट किया, जिसमें करीब 90 हजार लोग पहुंचे। इस ऐतिहासिक शो के बाद दिलजीत ने अपने फैंस का खास अंदाज में शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन


पोस्ट कर किया धन्यवाद 
दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कल इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया। इसे मुमकिन बनाने वाले आप लोग थे। यहां तक कि यह सोचने की हिम्मत देने वाले भी आप ही थे कि ऐसा कुछ हो सकता है।'
विज्ञापन


उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'सच कहूं तो मैं स्टेज पर सिर्फ उस सपने का गवाह था, जो सामने हो रहा था। कल आपने वो कर दिखाया, जिसके बारे में सोचना भी अपने आप में एक सपना था। शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Diljit Dosanjh Thanks Fans After Historic Wembley Concert You Made The Dream Possible
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
वेम्बली में रचा इतिहास
  • दिलजीत दोसांझ ने अपने 'औरा वर्ल्ड टूर' के तहत वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म किया।
  • करीब 90 हजार लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में उनका शो पूरी तरह से पैक रहा।
  • इसके साथ ही दिलजीत ऐसे पहले पंजाबी कलाकार बन गए, जिन्होंने वेम्बली में इतने बड़े लेवल पर परफॉर्म किया।
  • कॉन्सर्ट की शुरुआत दिलजीत ने अपने खास अंदाज में 'पंजाबी आ गए ओये' कहकर की।
  • इसके बाद उन्होंने 'गोट', 'लवर', 'हंस-हंस' और 'बोर्न टू शाइन' जैसे अपने कई हिट गाने गाए।
  • पूरे शो में फैंस जमकर झूमते नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

शो के दौरान किया बड़ा एलान 
वेम्बली कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने भारत में अपने अगले शो का भी ऐलान किया। वह 21 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 'औरा वर्ल्ड टूर' के तहत परफॉर्म करेंगे। इंटरनेशनल टूर के बाद दिलजीत एक बार फिर भारत में अपने फैंस के बीच लौटेंगे।

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: साउथ में इस दिन रिलीज होगी फिल्म, क्या तेलुगु दर्शकों को भी पसंद आएगी नीम करौली बाबा की कहानी?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed