फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Ganesh Chaturthi Celebration Ambani Family Fans Call It Secularism

सलमान खान: माथे पर तिलक... गले में पहना अंगवस्त्रम, गणेशोत्सव में भाईजान का अंदाज देख मुरीद हुए यूजर्स

Tue, 15 Sep 2026 04:12 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 04:12 PM IST
सार

Salman Khan Ganesh Chaturthi Video: 14 सितंबर को देशभर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार ने बप्पा का भव्य स्वागत किया। वहां कई सितारे भी पहुंचे। अब सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स खुश हो गए है।

विज्ञापन
Salman Khan Ganesh Chaturthi Celebration Ambani Family Fans Call It Secularism
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्पिता, शिल्पा शेट्टी, गोविंदा समेत कई सितारों ने बीते दिन गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया और बप्पा को अपने घरों में विराजमान किया। सेलेब्स के अलावा हर साल की तरह अंबानी परिवार ने भी जोर शोर के साथ एंटीलिया में गणेशोत्सव मनाया।
विज्ञापन


वहां कटरीना कैफ, विक्की कौशल, करीना कपूर, सैफ अली खान, कियारा, सिद्धार्थ और सलमान खान समेत कई सितारों ने शिरकत की। अब सोशल मीडिया पर 'दबंग खान' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर यूजर्स भाईजान की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

Salman Khan Ganesh Chaturthi Celebration Ambani Family Fans Call It Secularism
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गणपति की पूजा करते दिखे सलमान
वायरल वीडियो में सलमान खान भगवान गणपति की मूर्ति के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी पुजारी पहले सलमान खान के माथे पर तिलक लगाते हैं और फिर उनके गले में अंगवस्त्रम डालते हैं। सलमान भी बहुत ही विनम्रता के साथ उस अंगवस्त्रम को गले में पहन लेते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, इसके बाद सलमान खान हाथ में फूल लेकर उन्हें गणपति बप्पा के आगे अर्पित भी करते हैं। अब यूजर्स को अभिनेता का यह अंदाज काफी पसंद आ गया है। 

Salman Khan Ganesh Chaturthi Celebration Ambani Family Fans Call It Secularism
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो देखकर क्या बोले यूजर्स
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक्टर की तारीफ करते हुए लिखा, 'सलमान ने भगवान गणेश की पूजा की, माथे पर तिलक लगाया और सम्मान दिखाया। यही असली धर्मनिरपेक्षता है, जिसे सिर्फ कहा नहीं बल्कि जीया जाता है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैंने उनके जैसा धर्मनिरपेक्ष इंसान नहीं देखा। सलमान खान अंबानी के घर गणपति उत्सव में पहुंचे। मीडिया ने कहा अस्सलामुअलैकुम भाईजान। भाईजान ने जवाब दिया- वालैकुम अस्सलाम। यही इंसानियत की खूबसूरती है। अब समझ आता है कि वह भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार क्यों हैं।'

एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'सलमान ने माथे पर तिलक लगाकर और कंधे पर पवित्र गमछा रखकर भगवान गणेश की पूजा की। वह हर साल गणेश चतुर्थी मनाते हैं और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। उनकी भक्ति देखकर सच में बहुत अच्छा लगता है।"
विज्ञापन

Salman Khan Ganesh Chaturthi Celebration Ambani Family Fans Call It Secularism
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
किन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान जल्द फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था। अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

इसके अलावा सलमान खान 'बिग बॉस 20' को भी होस्ट कर रहे हैं, जिसका प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed