{"_id":"6aa93ee7d9f28f1184092569","slug":"sonu-sood-praises-hanuman-ansh-success-says-its-about-the-content-that-works-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनुमान अंश: 'सफलता से सीख लेनी चाहिए', सोनू सूद ने की फिल्म की जमकर तारीफ; कहानी को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनुमान अंश: 'सफलता से सीख लेनी चाहिए', सोनू सूद ने की फिल्म की जमकर तारीफ; कहानी को लेकर कही ये बात
Tue, 15 Sep 2026 06:20 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:20 PM IST
सार
Sonu Sood Praises Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस बीच एक्टर सोनू सूद ने फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
फिल्म हनुमान अंश पर बोले सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान करके रख दिया है। फिल्म रिलीज के 40 दिन बाद भी जमकर कमाई कर रही है। इस बीच एक्टर सोनू सूद ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।
कहानी पर कही ये बात
फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन यह साबित करता है कि किसी फिल्म के लिए बड़ा बजट, बड़े सितारे या बड़े स्तर का प्रमोशन होना जरूरी नहीं है। फिल्म के लिए जरूरी है ऐसी कहानी, जो दर्शकों के दिल को छू सके और उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ सके।
एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि 'हनुमान अंश' जैसी फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आशीर्वाद के अलावा, यह इस बात को भी साबित करती है कि यह बजट, चेहरे, कलाकार या मार्केटिंग के बारे में नहीं है। यह उस कंटेंट के बारे में है जो काम करता है, जो आत्मा से जुड़ता है।'

सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड को सीख लेनी चाहिए
एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दूसरे लोगों को भी 'हनुमान अंश' की सफलता से सीख लेनी चाहिए और ऐसी फिल्में बनानी चाहिए, जिनका फोकस सिर्फ बड़े स्तर, ग्लैमर और स्टार पावर पर न हो।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम सिर्फ ग्लैमर के लिए फिल्में न बनाएं, बल्कि ऐसी कहानियां बनाएं जो लोगों से जुड़ सकें, जिनसे वे खुद को जोड़ सकें। मुझे लगता है कि यही 'हनुमान अंश' से मिलने वाली सबसे बड़ी सीख है।'

हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
‘हनुमान अंश’ के बारे में
ये भी पढ़ें- बिहार बाढ़: ‘जनता के बीच कब आएंगे?’, मनोज तिवारी पर भड़के लोग; बेटी के 'बिग बॉस' प्रमोशन पर उठाए सवाल
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
- फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
- फिल्म ने रिलीज के बाद 226.54* करोड़ की नेट कमाई कर ली है।
ये भी पढ़ें- बिहार बाढ़: ‘जनता के बीच कब आएंगे?’, मनोज तिवारी पर भड़के लोग; बेटी के 'बिग बॉस' प्रमोशन पर उठाए सवाल