फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Ansh Neem Karoli Baba Movie Set Release Across Andhra Pradesh and Telangana

हनुमान अंश: साउथ में इस दिन रिलीज होगी फिल्म, क्या तेलुगु दर्शकों को भी पसंद आएगी नीम करौली बाबा की कहानी?

Tue, 15 Sep 2026 01:19 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 01:19 PM IST
सार

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस मूवी को अब साउथ में भी स्क्रीन मिलने जा रही हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में कि नीम करौली बाबा की फिल्म कब और कहां साउथ में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Hanuman Ansh Neem Karoli Baba Movie Set Release Across Andhra Pradesh and Telangana
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh

विस्तार

नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' सिनेमाघरों में एक महीने बाद भी लगी हुई है और हर दिन यह फिल्म करोड़ो का बिजनेस कर रही है। पहले इस मूवी को सिर्फ हिंदी सिनेमा में रिलीज किया गया था। इसके बाद 11 सितंबर को यह दुनियाभर में रिलीज हुई और अब 'हनुमान अंश' के मेकर्स ने इसको साउथ में रिलीज करने की योजना भी बना ली है।
विज्ञापन

Hanuman Ansh Neem Karoli Baba Movie Set Release Across Andhra Pradesh and Telangana
हनुमान अंश-नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ में कब और कहां रिलीज होगी 'हनुमान अंश'?
हिंदी भक्तिमय ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' 18 सितंबर, 2026 को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज होने वाली है। फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और रिलीज के छह हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की पसंद और माउथ पब्लिसिटी को इसकी सफलता की बड़ी वजह माना जा रहा है।
  • 'हनुमान अंश' का नेट कलेक्शन टोटल 222.88 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 277.80 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman Ansh Neem Karoli Baba Movie Set Release Across Andhra Pradesh and Telangana
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
कैसे रिलीज होगा फिल्म का तेलुगु वर्जन?
फिल्म का तेलुगु वर्जन अपने ओरिजिनल सबटाइटल के साथ रिलीज किया जाएगा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन फॉर्च्यून फोर सिनेमाज करेगा। फिल्म की रिलीज में सिनेपोलिस जैसी बड़ी थिएटर चेन के साथ कई क्षेत्रीय डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर भी शामिल हैं।

फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास इस रिलीज को प्रेजेंट कर रहे हैं। यह एक खास मौका है, क्योंकि किसी बड़े तेलुगु डायरेक्टर द्वारा बिना किसी बड़े स्टार वाली हिंदी फिल्म को दक्षिण भारत में रिलीज के लिए सपोर्ट करना काफी मुश्किल है। 

बता दें कि  7 अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने 10 लाख रुपये की ओपनिंग से शुरुआत की और 24 दिनों में भारत में 47.33 करोड़ रुपये की ग्रॉस और 40.13 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या साउथ के लोगों को भी यह फिल्म पसंद आती है या नहीं।
विज्ञापन

Hanuman Ansh Neem Karoli Baba Movie Set Release Across Andhra Pradesh and Telangana
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं त्रिविक्रम श्रीनिवास
  • अला वैकुंठपुरमलो
  • अत्तरीनतिकी दरेदी
  • एस/ओ सत्यमूर्ति

'कौन-कौन है फिल्म 'हनुमान अंश' का हिस्सा?
फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा की मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा चंदन के. आनंद, अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed