फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sooraj pancholi reacts to CBI names him in FIR In Sushant Singh Rajput Ex-Manager Disha Salian Death Case

दिशा सालियान केस: 'मेरा कोई लेना-देना नहीं'; एफआईआर में नाम आने पर सूरज पंचोली का पोस्ट; सफाई में क्या बोले?

Tue, 15 Sep 2026 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Sep 2026 12:20 PM IST
सार

Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में आगे की जांच शुरू हो चुकी है। एफआईआर में सूरज पंचोली का नाम भी आया है। इस पर सूरज ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Sooraj pancholi reacts to CBI names him in FIR In Sushant Singh Rajput Ex-Manager Disha Salian Death Case
दिशा सालियान-सूरज पंचोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में अपना नाम आने पर बात की है। सूरज का यह पोस्ट ऐसे वक्त में आया है, जब हाल ही में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने दिशा मौत के मामले में एफआईआर दर्ज की है। सूरज का कहना है कि वे कभी दिशा से मिले ही नहीं। और क्या कहा है? जानिए

विज्ञापन


दिशा सालियान केस: सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, आदित्य-रिया और सूरज पंचोली समेत 17 लोगों के नाम; क्या हैं आरोप?

विज्ञापन

Sooraj pancholi reacts to CBI names him in FIR In Sushant Singh Rajput Ex-Manager Disha Salian Death Case
सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम

सूरज पंचोली ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सालियान के मौत मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, अभिनेता डिनो मोरिया और सूरज पंचोली का नाम शामिल है। दिशा की मौत मामले में अपना नाम जोड़े जाने पर आदित्य ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है और लंबा नोट लिखा है।

बोले- 'कभी दिशा सालियान से नहीं हुई मुलाकात'
पिछले कुछ वर्षों से, अलग-अलग रिपोर्टों और बयानों के जरिए दिवंगत दिशा सालियन की दुखद मौत से जुड़े विवाद में मेरा नाम घसीटा जा रहा है। मैं यह बात जोर देकर और बिल्कुल साफ-साफ कहना चाहता हूं। मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिशा सालियन से न तो सीधे तौर पर और न ही किसी और तरह से मिला हूं। मैं अपनी जिंदगी में कभी आदित्य ठाकरे से भी नहीं मिला हूं'।

दावा किया- 'कोई सबूत नहीं'
सूरज ने आगे लिखा है,  'सच कहूं तो, यह बहुत गलत और बेहद परेशान करने वाला है कि मेरा नाम ऐसी चीज में घसीटा जा रहा है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। खासकर तब जब मुझे इस मामले से जोड़ने वाला कोई सबूत या प्रमाण ही नहीं है। मैं लंबे समय से चुप हूं, क्योंकि मैं अपने बारे में लिखी गई हर रिपोर्ट या हर कहानी का जवाब नहीं देना चाहता था। लेकिन जब कोई बात बार-बार होती है, तो एक समय ऐसा आता है जब आपको खुद के लिए बोलना ही पड़ता है'। 

विज्ञापन

कहा- पुलिस पहले ही कर चुकी पूछताछ
सूरज का कहना है कि मामले में पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है। उन्होंने कहा, 'इस मामले में, सीबीआई/पुलिस पहले ही मुझसे पूछताछ कर चुकी है और इन एजेंसियों ने लगभग 4-5 साल पहले मेरा बयान दर्ज किया था'।

बोले- 'गहन जांच का समर्थक हूं, लेकिन...'
सूरज के मुताबिक, 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर किसी जांच एजेंसी को लगता है कि उन्हें मुझसे दोबारा पूछताछ करने या मुझसे और जानकारी लेने की जरूरत है, तो मैं पूरी तरह से सहयोग करने और किसी भी जांच के लिए उपलब्ध रहने को तैयार हूं। मैं बस इतना ही चाहता हूं कि ऐसी किसी भी चीज में मेरा नाम घसीटने से पहले तथ्यों की जांच कर ली जाए। मैं दिशा सालियान की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़े मामले की गहन जांच का सपोर्ट करता हूं। साथ ही, मेरा यह भी मानना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर फैलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण प्रचार और झूठी बातों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि किसी की मौत बिना सबूत के किसी दूसरे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को बर्बाद करने का कारण कभी नहीं बननी चाहिए'।

'मैं अपना नाम घसीटे जाने की इजाजत नहीं दूंगा'
सूरज ने आगे लिखा है, 'जो कोई भी इसे पढ़ रहा है, सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर यकीन न करें। हेडलाइन कोई सबूत नहीं होती। बहस कोई सबूत नहीं होती। टीवी पर किसी के कुछ कह देने से वह बात सच नहीं हो जाती'।
आखिर में सूरज ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'किसी की जिंदगी और चरित्र के बारे में कोई राय बनाने से पहले कृपया तथ्यों की जांच कर लें। टीवी पर जिस भी व्यक्ति के नाम की चर्चा हो रही है, वह एक वास्तविक इंसान है, जिसका एक वास्तविक परिवार और एक वास्तविक जीवन है। मैं लंबे समय से चुप रहा हूं, लेकिन अब मैं अपने नाम को ऐसी किसी चीज में लगातार घसीटे जाने की इजाजत नहीं दूंगा, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे कानून पर भरोसा है। मुझे जांच एजेंसियों पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि सच सामने आएगा। जय हिंद'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sooraj P (@soorajpancholi)


Sooraj pancholi reacts to CBI names him in FIR In Sushant Singh Rajput Ex-Manager Disha Salian Death Case
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुई थी दिशा की मौत? 
दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। 
इस घटना के छह दिन बाद ही 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। 
दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी। 
बाद में सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद 2023 में इसे दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। 
2025 में दिशा के पिता ने जांच में खामियों के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से न्याय की जांच की थी। तब से इस केस की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed