सेलीन डायोन: गंभीर बीमारी से लड़कर लौटीं सिंगर; छह साल बाद किया परफॉर्म, शो के दौरान मंच पर हुईं भावुक
Celine Dion Comeback: सिंगर सेलीन डायोन ने संगीत के मंच पर भावुक वापसी कर ली है। हाल ही में पेरिस में आयोजित शो में उन्होंने फैंस को शुक्रिया कहा। इसके साथ ही सेलीन शो के दौरान काफी खुश नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर सेलीन डायोन ने गंभीर बिमारी से लड़ने के बाद स्टेज पर वापसी कर ली है। वह कई साल बाद पेरिस में शो के दौरान फैंस के लिए भावुक बाते कीं।
फैंस के लिए मंच से संदेश
सिंगर सेलीन डायोन ने हाल ही में पैरिस में कई साल बाद अपना शो किया। इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने एक वादा किया था। मंच पर वापस आने काऔर मैं यहां हूं। मैं आप सबको देखकर काफी खुश हूं। मैंने आप सभी को बहुत याद किया। मैं जो भी हूं आप सबके प्यार की वजह से हूं।’ इस दौरान सिंगर के चेहरे पर खुशी के आंसू देखने मिले।
2020 में सिंगर की आखिरी प्रस्तुति
58 वर्षीय डायोन ने पेरिस के ला डिफेंस एरिना में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इस दौरान 30,000 फैंस शो में मौजूद रहे। इस जगह पर उनके 26 शो के कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इसमें से यह उनका पहला शो था। डायोन ने अपना आखिरी परफॉर्मेंस 2020 में न्यू जर्सी में दिया था। हालांकि 2024 में पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में 'हिम्ने ल'अमोर' गाया था।
कौन सी बीमारी से पीड़ित थीं सिंगर?
2020 में उन्हें स्टिफ-पर्सन सिंड्रोम बिमारी के बारे में पता चला था। यह बीमारी एक नसों से संबंधी स्थिति है। इस दौरान मांसपेशियों में अकड़न और दर्दनाक ऐंठन होती है। दिसंबर 2022 में इस बीमारी का इलाज पूरा हुआ। मगर इसके बाद भी वह कई साल तक मंच पर वापसी नहीं कर सकी।