फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of Winners Here

एमी अवॉर्ड्स: मैथ्यू बने बेस्ट लीड एक्टर, जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास; जानिए किस-किसकी झोली में आई एमी की ट्रॉफी

Tue, 15 Sep 2026 08:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Sep 2026 08:02 AM IST
सार

Emmy Awards 2026: इस साल के एमी अवॉर्डस के विजेताओं का एलान हो चुका है।  मैथ्यू राइस को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, जीन स्मार्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का एमी मिला है। इन्हें किस सीरीज के लिए यह सम्मान मिले हैं और इनके अलावा कौन-कौन है विजेता? जानिए

विज्ञापन
Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of  Winners Here
एमी अवॉर्ड्स 2026 के विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 के मुख्य विजेताओं का एलान हो चुका है। बता दें कि इससे एक सप्ताह पहले तकनीकी और सहायक श्रेणियों के लिए क्रिएटिव आर्ट्स एमी अवॉर्ड्स प्रदान किए गए थे। अब मुख्य विनर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है।  हॉरर-कॉमेडी ‘विडोज बे’, ‘हैक्स’ और ‘द पिट’ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

विज्ञापन

Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of  Winners Here
मैथ्यू राइस - फोटो : एएनआई

मैथ्यू राइस ने झटके दो अवॉर्ड, बनाया रिकॉर्ड
अवॉर्ड सेरेमनी में मैथ्यू ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। मैथ्यू ने एक नहीं, बल्कि दो अवॉर्ड जीते। इसी के साथ मैथ्यू राइस ने एक ही रात में दो 'लीड एक्टर' अवॉर्ड जीतकर एमी अवॉर्ड्स के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वे इस सेरेमनी के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। 

  • सोमवार को हुई सेरेमनी में मैथ्यू ने पहले नेटफ्लिक्स की 'द बीस्ट इन मी' में अपने काम के लिए 'लीड एक्टर (लिमिटेड)' का अवॉर्ड जीता। 
  • इसके बाद उन्होंने 'विडोज बे' के लिए 'लीड कॉमेडी एक्टर' का अवॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of  Winners Here
जीन स्मार्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास
अभिनेत्री जीन स्मार्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का एमी पुरस्कार मिला है। उन्हें 'हैक्स' के लिए यह प्रदान किया गया है। यह उनका लगातार पांचवी बार 'लीड एक्ट्रेस' का अवॉर्ड है। वह ऐसी पहली कलाकार हैं, जिन्होंने किसी सीरीज के पूरे रन के हर सीजन के लिए एक्टिंग एमी जीता हो। इसी के साथ जीन ने इतिहास रच दिया है। यह उनके करियर का आठवां एमी पुरस्कार है।

विज्ञापन

Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of  Winners Here
एमी अवॉर्ड सेरेमनी का खास पल - फोटो : एएनआई

नोह वाइल, रिया सीहोर्न ने भी झटकी ट्रॉफी
एमी पुरस्कार पर नोह वाइल का भी कब्जा रहा। नोह ने 'द पिट' के लिए ड्रामा सीरीज में लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा रिया सीहोर्न ने प्लूरिबस के लिए ड्रामा सीरीज में मुख्य अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। वहीं, लिंडा कार्डेलिनी और डेविड हार्बर ने डीटीएफ सेंट लुइस के लिए सपोर्टिंग एक्टिंग अवॉर्ड जीते हैं।

Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of  Winners Here
होस्ट मारिस्का हार्गिटे - फोटो : इंस्टाग्राम@televisionacad

मारिस्का हार्गिटे ने होस्ट की सेरेमनी
78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स का आयोजन सोमवार, 14 सितंबर को कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित पीकॉक थिएटर में किया गया। इस बार एमी अवॉर्ड्स पुरस्कार समारोह में 'द पिट' का जलवा रहा। सीरीज 'द पिट' 25 नॉमिनेशन के साथ आई। मुख्य पुरस्कार कार्यक्रम से पहले ही 'विडोज बे' ने आठ, 'डीटीएफ सेंट लुइस' ने छह और 'द पिट' ने चार अवॉर्ड्स जीत लिए थे। बता दें कि 'लॉ एंड ऑर्डर-स्पेशल विक्टिम्स यूनिट' में ओलिविया बेन्सन का किरदार निभाने के लिए मशहूर मारिस्का हार्गिटे ने इस साल पहली बार एमी अवॉर्ड्स को होस्ट किया।





मुख्य अवॉर्ड सेरेमनी के विजेताओं की लिस्ट कुछ इस तरह है:

ड्रामा श्रेणी के विजेता

  • ड्रामा सीरीज में लीड एक्टर के तौर पर नोह वाइल ने 'द पिट' के लिए पुरस्कार जीता 
  • ड्रामा सीरीज में मुख्य अभिनेत्री के लिए रिया सीहोर्न ने 'प्लूरिबस' के लिए अवॉर्ड 
  • ड्रामा सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड एलिसन जैनी ने 'द डिप्लोमैट' के लिए जीता
  • ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अर्नेस्ट हार्डन जूनियर ने 'द पिट' के लिए जीता
  • ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अर्नेस्ट हार्डन जूनियर ने 'द पिट' के लिए जीता
  • ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्ट्रेस शैलीन वुडली को 'पैराडाइज' के लिए पुरस्कार मिला


कॉमेडी सीरीज श्रेणी के विजेता

  • 'हैक्स' के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर जीन स्मार्ट 
  • 'विडोज बे' के लिए सपोर्टिंग अभिनेता स्टीफन रूट
  • 'विडोज बे' के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस बनीं केट ओ'फ्लिन 
  • गेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रॉब रेनर को 'द बेयर' के लिए मिला।
  • गेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड बेट्टी गिलपिन को 'विडोज बे' के लिए मिला


लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज श्रेणी

  • लीड एक्टर- मैथ्यू राइस को द बीस्ट इन मी के लिए
  • सपोर्टिंग एक्टर- डेविड हार्बर को डीटीएफ सेंट लुइस के लिए
  • सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लिंडा कार्डेलिनी को डीटीएफ सेंट लुइस के लिए


रियलिटी, वैरायटी और अन्य श्रेणियां

  • रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज: द ट्रेटर्स
  • टेलीविन मूवी- रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स
  • वैरायटी स्पेशल (लाइव)- बैड बनी के  Apple Music सुपर बाउल LX हाफटाइम शो
  • वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डिड)- द मपेट शो
  • राइटिंग फॉर ए वैरायटी सीरीज-द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट
  • आउटस्टैंडिंग एनिमेटेड प्रोग्राम- साउथ पार्क

Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of  Winners Here
हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन - फोटो : एएनआई

एमी अवॉर्ड्स की खास बातें

  • एमी अवॉर्डस में एक ही रात में दो 'लीड एक्टर' अवॉर्ड जीतकर मैथ्यू राइस ने रिकॉर्ड बनाया
  • अभिनेत्री जीन स्मार्ट ने 'हैक्स' के लिए लगातार पांचवीं बार एमी पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा
  • नौ साल के लंबे ब्रेक के बाद हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन एमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर आईं।
  • मारिस्का हार्गिटे ने इस साल पहली बार एमी अवॉर्ड्स को होस्ट किया।

Emmy Awards 2026: Matthew Rhys won best Actor Jean Smart won Lead Actress Know full list of  Winners Here
टॉम हॉलैंड-जेंडाया - फोटो : इंस्टाग्राम

टॉम हॉलैंड भी एमी अवॉर्ड समारोह में जेंडाया के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed